नीमच। दिनांक 27.07.2024 को जिला मुख्यालय से लगभग 03 किलोमीटर दुर सापंखेडा रोड पर चीलर डेम के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घटनास्थल से कुछ ही दुरी पर एक पल्सर बाइक मिली, जिससे कि कुुछ ही दुरी पर व्यक्ति का शव मिला। जिसके गले पर चोट के निशान पाये जाने से जिसकी हत्या धारदार हथियार से होना प्रतीत हूयी। उक्त मृतक की शिनाख्त अबरार पिता सरदार खां उम्र 35 साल निवासी मनिहारवाडी के रुप में हुयी है। जिसका पीएम जिला चिकित्सालय में कराया गया है।
मामला सदिंग्ध होने से पुलिस द्वारा थाना कोतवाली मे मर्ग क्रमांक 37/2024 धारा 194 बीएनएसएस का दर्ज कर अलग-अलग टीम बनाकर जांच हेतुु रवाना की गयी है।
पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा उक्त घटना में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 10000 रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।