दतिया। शनिवार को प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दतिया पहुंचे जहां पर उन्होंने माई कृपा निवास पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इसके पश्चात पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की इसके पश्चात पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा बड़ोंनी नगर पंचायत में एक करोड़ 83 लख रुपए की लागत से बनने वाले वाटर सप्लाई कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए नगर पंचायत बड़ोंनी परिषद के द्वारा पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का शाल श्रीफल और बड़ी मेल पहनकर स्वागत सम्मान किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाँ क्षेत्रीय विधायक अपने निजी कामों में व्यस्त हैं उनको जनता जनार्दन से कोई मतलब नहीं ना उनको लाइट की चिंता ना पानी की चिंता अगर चिंता होती तो दतिया नगर पालिका को पानी टैंकर देदेते बड़ोंनी नगर पंचायत को पानी के टैंकर देदेते उनको उसे प्रदेश की सरकार इतनी राशि देती है कि वह चाहे तो इन समस्याओं का निदान कर सकते हैं लेकिन उनको जनता जनार्दन की ना चिंता होते हुए अपने निजी कामों में व्यस्त हैं खुद की विवस्थाओ मजबूत कर रहे है विधानसभा में भी दतिया के विकास की कोई बात नहीं की बात केवल अपनी व्यवस्थाओं की और अधिकारियों की विधानसभा लगाकर और अधिकारियों को ब्लैकमेल कर अपनी व्यवस्थाएं मजबूत करना है उनको तो पहले भी विकास से मतलब नहीं था और ना अब है लेकिन आप सभी चिंता मत करना आपका लाडला बेटा नरोत्तम आपके साथ पहले भी था आज है और हमेशा रहेगा इसके पश्चात पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा क्षत्रिय समाज की धर्मशाला में आयोजित एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम में शामिल हुए और क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ जनों के साथ पौधारोपण किया इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सहित कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिक जन मौजूद रहे।