देवास। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा देवास पहुंचे। जहा उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्याे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन पर नगर निगम सभापति रवि जैन भी पहुंचे जहां उन्होंने महाप्रबंधक को एक स्मरण पत्र सौंपा। सभापति ने बताया कि वार्ड क्रमांक 27 उज्जैन रोड ब्रिज से लेकर केला देवी ब्रिज के करिब रेल्वे पटरी के पास लगे हुए नाले के चलते आसपास के रहवासियों को परेशानी होती है। बैक वाटर के चलते करीब 30 हजार रहवासी इससे प्रभावित होते हैं। पुर्व मे कलेक्टर ओर आयुक्त द्वारा भी स्मरण पत्र भेजा गया था जिस पर अभी तक ध्यान नही दिया गया। इसके साथ ही पांच मेमो जो रतलाम से उज्जैन और नागदा से उज्जैन तक आती है।महाप्रबंधक से मांग की है कि मेमो उज्जैन के साथ देवास व इंदौर तक आए और इंदौर से उज्जैन जाए क्योंकि अभी तक वह उज्जैन तक ही आती है। पूरे देश विदेश से महाकाल लोक के दर्शन करने दर्शनार्थी आते हैं वह देवास माता टेकरी पर भी दर्शन कर सकें। इस माध्यम से यहां पर आवागमन बढ़ेगा।जिसको लेकर यहां पर स्मरण पत्र सोपा गया है इसके साथ ही इसके साथ ही ट्रेनो के स्टापेच के लिए भी चर्चा की गई है। महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इंदौर उज्जैन रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पहले चरण में देवास रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। सिंहस्थ के पहले इस क्षेत्र में और कई बड़े काम करने का प्रयास किया जाएगा।महाप्रबंधक ने कहा देवास रेलवे स्टेशन के दूसरे हिस्से की ओर भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास किया जाएगा ताकि वहां से भी आवागमन सुविधाजनक हो सके।