BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<     खरगोन में NSUI और युवक कांग्रेस का.. <<     नेकी की मिली ऐसी सजा, संकट में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और भरी.. <<     KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<     KHABAR : भानपुरा में नशामुक्ति का जनसंकल्प, नशे से.. <<     KHABAR : नवीन एमसीएच भवन में ओटी एवं लेबर रूम शीघ्र.. <<     KHABAR : एनएसयूआई-युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : भादसोड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईवे पर.. <<     शाजापुर में भारी नाराजगी, डेढ़ करोड़ का मंडी.. <<     BIG NEWS : मालवा में मानसून की रफ्तार थमी, बारिश को.. <<     VIDEO NEWS: हज़रत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह में उर्स की.. <<     भौरासा में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भव्य उर्स आयोजन की कमान नई टीम के हाथ,.. <<     KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2024, 1:38 pm
KHABAR : इंदौर में फेलीना फैशन इंटरनेशनल रनवे शो का इवेंट, फैशन की दुनिया में नए चेहरों को मिला अवसर, फैशन शो में दिखे अनोखे डिजाइनों की झलकियां, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। फेलीना फैशन इंटरनेशनल रनवे शो ने फैशन की दुनिया में एक नई पहचान बनाने के लिए शनिवार को शेरटन ग्रैंड पैलेस में भव्य इवेंट का आयोजन किया गया। इसमें नए अवसर के लिए फैशन इनोवेशन और डिजाइनों की नई झलकियां प्रस्तुत की गई। इस भव्य इवेंट में सभी पार्टिसिपंट्स ने अपनी अनोखी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फेलीना फैशन इंटरनेशनल रनवे शो का उद्घाटन एक भव्य समारोह के साथ हुआ, जिसमें फैशन की दुनिया के नवीनतम रुझानों और डिजाइनों की झलकियाँ पेश की गईं। डिजाइनरों ने अपने कलेक्शंस को पेश करते हुए आधुनिक और ट्रेडिशनल स्टाइल्स का उत्कृष्ट मिश्रण प्रस्तुत किया। विशेष रूप से सिल्वर हैंडमेड कलेक्शन ने दर्शकों के दिलों में खास स्थान बनाया और शो को एक नया आयाम प्रदान किया।


इस इवेंट का एक महत्वपूर्ण पहलू था कॉलेज छात्रों की सहभागिता। उन्हें अपने डिजाइन पेश करने का एक अनूठा मंच मिला, जिससे उन्होंने अपनी रचनात्मकता और एंटरप्रेन्योरशिप को प्रोत्साहित किया। यह मंच युवा डिजाइनरों को अमूल्य अनुभव प्रदान करता है और उनके भविष्य को संवारने में मदद करता है।


फैशन उद्योग को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना और युवा टैलेंट को प्रोत्साहित
इस शो की आयोजक पल्लवी प्रजापत, आरती त्रिवेदी और प्रियंका जैन ने कहा कि “हमारा उद्देश्य फैशन उद्योग को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है और युवा टैलेंट को प्रोत्साहित करना है। यह इवेंट उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” फेलीना फैशन इंटरनेशनल का मुख्य उद्देश्य डिजाइनरों और सांस्कृतिक डिजाइनों को बढ़ावा देना है। इस शो ने कई डिजाइनरों को पहली बार एक बड़ा मंच प्रदान किया है और उनके कार्य को दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही हमें उम्मीद है कि भविष्य में यह आयोजन भारतीय फैशन इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।


चांदी से एक ड्रेस बनाने में 4 महीने का समय, इसकी लागत एक से डेढ़ लाख रुपए
इंदौर की अंजू पवार ने बताया कि दसवीं कक्षा से ही मैंने अपने फैशन को फॉलो किया और उसी को अपना बिजनेस बनाया, वहीं से मुझे ओरिजन चांदी से ड्रेस बनाने का आइडिया आया और यह लोगों के लिए काफी नया अनुभव है। चांदी से एक ड्रेस बनाने में लगभग 4 महीने लग जाते है और इसकी लागत एक से डेढ़ लाख रुपए होती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE