इंदौर। आधुनिक दौर और व्यस्तता के समय में यादव अहीर समाज की युवक-युवती परिणय सूत्र पत्रिका का प्रकाशन किया गया है। इसकी विमोचन समाज के वरिष्ठजजन ने बड़े गणपति मंदिर में किया। सबसे पहले पत्रिका भगवान गणेश को अर्पित की गई।
अ.भा. यादव अहीर समाज समिति आयोजन समिति के डॉ. अशोक यादव, एड. संतोष यादव, मुकेश यादव, अनिल यादव, राजेश यादव, राम यादव, विस्मय यादव ने पत्रिका का विमोचन कराया। पत्रिका में उच्च शिक्षित युवक युवती डॉक्टर्स, सीए, सीएस, एमबीए, आईटी के बायोडाटा हैं। उम्मीद की जा रही है कि रिश्ते तय करने और वैवाहिक संबंधों के लिए युवक-युवती परिणय सूत्र पत्रिका अति महत्वपूर्ण और सहायक सिद्ध होगी।