इंदौर। माणिक बाग स्थित चोईथराम इंटरनेशनल स्कूल ने वियतनाम के तान डा हाई स्कूल के साथ ष्कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्रामष् का आयोजन किया। इस कार्यक्रम उद्देश्य दोनों स्कूलों के छात्रों के बीच वैश्विक समझ और सांस्कृतिक सहयोग को प्रोत्साहित करना था। कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के दौरान, वियतनामी छात्रों ने चोईथराम इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें आर्ट, म्यूजिक और डांस एक्टिविटीज शामिल थे।
छात्रों ने भारतीय कला की प्रमुख शैलियों जैसे वारली और मधुबनी पेंटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की। इन कार्यशालाओं ने उन्हें भारतीय कला की समृद्ध परंपराओं और तकनीकों को समझने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम में शैक्षिक सत्रों को भी शामिल किया गया, जो तकनीकी प्रगति, आर्थिक संरचनाओं और सांस्कृतिक विविधता पर केंद्रित थे। इन सत्रों में छात्रों को प्रौद्योगिकी, आर्थिक संरचनाएं, सांस्कृतिक विविधता के बारें में भी जानकारी प्राप्त हुई।
विशेषताओं और समानताओं को समझने का अवसर
चोइथराम इंटरनेशनल के डीन रमिंदर मैक ने बताया भारत और वियतनाम की अर्थव्यवस्थाओं की विशेषताओं और समानताओं को समझने का अवसर प्राप्त किया और सांस्कृतिक विविधता पर चर्चा के माध्यम से छात्रों ने विभिन्न संस्कृतियों की विशेषताओं और उनके समाज पर प्रभावों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वियतनामी छात्रों के लिए एक विशेष दिन भारतीय परिवारों के घरों में बिताने के लिए निर्धारित किया गया, ताकि वे भारतीय जीवनशैली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकें। इसके अलावा, उन्होंने भारत के ऐतिहासिक स्थलों जैसे राजबाड़ा, लालबाग और महेश्वर की भी यात्रा की, जिनसे उन्हें भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर को समझने में सहायता मिली।
स्कूलों के बीच दोस्ती और समझ को बढ़ावा देने का प्रयास
कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का उद्देश्य दोनों स्कूलों के बीच दोस्ती और समझ को बढ़ावा देना था। चोईथराम इंटरनेशनल और तान डा हाई स्कूल इस साझेदारी को जारी रखने के लिए तत्पर हैं।चोईथराम इंटरनेशनल के छात्र दिसंबर 2024 में तान डा हाई स्कूल का दौरा करेंगे, जिससे दोनों स्कूलों के बीच आदान-प्रदान की प्रक्रिया को और मजबूत किया जा सके। इस पहल का उद्देश्य था कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सांस्कृतिक समझ कितनी महत्वपूर्ण हैं। यह कार्यक्रम न केवल छात्रों के बीच दोस्ती को बढ़ावा देता है, बल्कि उन्हें एक-दूसरे की संस्कृति और जीवनशैली को गहराई से समझने का अवसर भी प्रदान करता है।