BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<     खरगोन में NSUI और युवक कांग्रेस का.. <<     नेकी की मिली ऐसी सजा, संकट में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और भरी.. <<     KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<     KHABAR : भानपुरा में नशामुक्ति का जनसंकल्प, नशे से.. <<     KHABAR : नवीन एमसीएच भवन में ओटी एवं लेबर रूम शीघ्र.. <<     KHABAR : एनएसयूआई-युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : भादसोड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईवे पर.. <<     शाजापुर में भारी नाराजगी, डेढ़ करोड़ का मंडी.. <<     BIG NEWS : मालवा में मानसून की रफ्तार थमी, बारिश को.. <<     VIDEO NEWS: हज़रत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह में उर्स की.. <<     भौरासा में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भव्य उर्स आयोजन की कमान नई टीम के हाथ,.. <<     KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2024, 3:49 pm
KHABAR : टाइगर्स डे कल, मुख्यमंत्री रायसेन के वनकर्मियों को सम्मानित करेंगे, दल ने 6 हाथियों के साथ मिलकर बाघ का रेस्कयू किया था, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव टाइगर्स डे के अवसर पर कल, 29 जुलाई को रायसेन जिले में पदस्थ वन विभाग के एसडीओ समेत 10 वन कर्मियों का सम्मान करेंगे। इन वनकर्मियों ने पिछले दिनों बाघ का रेस्क्यू करकिया था। सम्मान समारोह कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होगा।


बता दें कि 6 महीने तक बाघ की दहशत के कारण रहे रायसेन शहर सहित आसपास के ग्रामीणों को बाघ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू के बाद राहत मिली थी। कान्हा रिज़र्व टाइगर और सतपुड़ा रिजर्व टाइगर की टीमों और 6 हाथियों की टीमों के साथ मिलकर बाघ का रेस्क्यू किया था। रायसेन सामान्य वन मंडल के कर्मचारियों और अधिकारियों की इसी उपलब्धि को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान किया जा रहा है।


इन अधिकारी-कर्मचारियों का होगा सम्मान
जिनका वनकर्मियों का सम्मान होगा उनमें रायसेन उपवनमंडल अधिकारी सुधीर पटले, वन क्षेत्रपाल प्रवेश पाटीदार, कार्यवाहक उप वनपाल प्रभात यादव, कार्यवाहक वनपाल प्रीतम सिंह जाटव, वनरक्षक भजन शर्मा, कार्यवाहक उपवन क्षेत्रपाल लाल सिंह पूर्वी, कार्यवाहक उप वनपाल सर्जन सिंह मीना, वनरक्षक परसराम मालवीय, कार्यवाहक वनपाल नीतेश यादव, वनरक्षक शोएब खान शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE