चित्तौड़गढ़। 1999 के कारगिल संघर्ष के दौरान हमारे सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि स्वरूप कारगिल विजय दिवस पर सीएलजेडएस सुरक्षा दल द्वारा वृक्षारोपण किया। जिंक नगर में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर 250 पौधे रोपित किये। यह अभियान उन बहादुर सैनिकों के सम्मान और स्मरण के प्रतीक के रूप में शुरू किया गया, जिन्होंने दुश्मन द्वारा घुसपैठ के प्रयासों से हमारे क्षेत्र की रक्षा के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी। इस कार्यक्रम में वेदांता समूह के मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं एसवीपी गोपाल प्रसाद चौधरी, चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकशन हेड कमोद सिंह, मुख्य सुरक्षा अधिकारी सीएलजेडएस मेजर रविराज शर्मा, अन्य अधिकारी टीसी खत्री, कामाख्या सिंह,मनीषा भाटी, मेजर आकांक्षा दीक्षित, मजदूर संघ के प्रतिनिधी एवं सुरक्षा टीम शामिल थे। प्रबंधन द्वारा वर्तमान में सीएलजेडएस सुरक्षा टीम में कार्यरत 13 कारगिल नायक जो उस ऐतिहासिक संघर्ष का हिस्सा थे, उन्हें भी प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।