मनासा। पर्यावरण मित्र संस्था मनासा का प्रयास रंग लाया, सीड बॉल बनाकर मिट्टी में दबाने का प्रयोग कारगर साबित हुवा, इसका प्रमाण आपको मनासा के नविन बायपास मार्ग पर देखने को मिलेगा। ज्ञात हो की पर्यावरण मित्र संस्था मनासा द्वारा विगत कई वर्षों से पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किये जा रहे,,, इस कड़ी में इस वर्ष संस्था द्वारा 1 लाख सीड बॉल बनाकर मनासा के विभिन्न क्षेत्रों में मिट्टी में दबायी गयी थी,,,, जो इस बारिश में अंकुरित हो गयी और बीज अब पौधों के रूप में मिट्टी से बाहर आ गये हे,,,, उम्मीद हे ये पौधे वृक्ष का रूप जरूर लेंगे। निचे कुछ फोटो प्रेषित कर रहा हु जिसमे सीड बॉल से निकलने वाले पौधे स्पष्ट दिखाई दे रहे है।