मनासा। शनिवार को क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान मनासा नगर के वीरानी कालोनी में खाली प्लाट और सड़क पर जलभराव इतना हो गया कि नाले का पानी लोगों के घरों में उलटा भर गया। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई।वीरानी कालोनी निवासी घनश्याम जोशी ,सुनील पोरवाल ,प्रदीप छिपा ,भेरूलाल गुजराती ने बताया की कृषि उपज मंडी के गेट नंबर 2 का सारा पानी इसी कालोनी में इक्कठा होता। पानी की निकासी ना होने के कारण घरों के बाहर पानी भरा रहता हे जिस से जीव जंतुओं का डर बना रहता है। कालोनी वासियों से ने बताया के सन 2006 से हम शिकायती आवेदन देते आ रहे हे बावजूद अभी तक नाला नही बनाया गया। जिससे नाले का पानी सड़क के अलावा खाली प्लाटों में भरा रहता है। बारिश के दौरान कालोनी में खाली प्लाट और सड़क पर जलभराव इतना हो गया कि नाले का पानी लोगों के घरों में उलटा भर जाता है। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। लोगों का कहना है कि शनिवार को हुई झमाझम बारिश के दौरान सारी समस्या को नगर परिषद अधिकारी को अवगत कराते हुए 22 जुलाई को लिखित आवेदन दिया था ।इस दौरान लोगों ने कालोनी में जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए आगापुर रोड पर काफी समय से बंद पड़ा नाला निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने और नालों की सफाई कराने की मांग की थी। इस पर डीएम ने शीघ्र समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया था। जिलाधिकारी का कहना है कि कालोनी में जल निकासी की व्यवस्था ही नहीं की गई है।