कंजार्डा। बच्चो में गैंग बनाकर किसी को भी थोड़ी सी बात को लेकर मारा पीटी करना आम बात हो गई है। विगत दिवस हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थियों में मामूली बात हो गई थी उसी बात को लेकर कुछ लड़के गैंग बनाकर आए और उस छात्र को घर से बहार निकाल कर अच्छी तरह से पिटाई कर दी माहोल काफी गरमाया किंतु कुछ लोगो की वजह से मामला शांत हो गया।वही घटना पुरानी पुलिस चौकी में एक 7 से 8 वर्ष के बालक के साथ घटित हो गई कुछ प्रत्यक्ष दर्शियो का कहना है की उस बालक के साथ काफी मारपीट की गई।इस प्रकार की प्रवृत्ति आज के बालको में बढ़ती जा रही है समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह कोई बड़ा रूप धारण कर सकती है और माता-पिता के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।जब कोई शिकायत करता है तो वह गैंग के सभी सदस्य उस व्यक्ति पास पहुंच कर झगड़ा करने पर आमादा रहते है। पुलिस चौकी को युवाओं ने नशे का अड्डा बना रखा है। पुलिस प्रशासन ध्यान दे।