चित्तौड़गढ़। स्वाधीनता दिवस 2024 पर व्यायाम प्रदर्शन पूर्व तैयारी चार भागों में 02 अगस्त, 2024 से की जायेगी।
जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा व जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा के आदेशानुसार शहरी क्षेत्र में संचालित समस्त राजकीय एवं निजी उप्रावि मावि, उमा विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 में अध्ययनरत बालक बालिकायें व्यायाम प्रदर्शन करने हेतु उपस्थित रहेंगें। पूर्वी क्षेत्र के समस्त निजी व राजकीय विद्यालय व्यायाम प्रदर्शन डेत राउमावि पुरुषार्थी पर, पश्चिमी क्षेत्र के सभी विद्यालय राउप्रावि कुम्भानगर पर तथा उत्तरी क्षेत्र के विद्यालय मागारावि कीर खेड़ा एवं दक्षिणी क्षेत्र के विद्यालय राउमावि सेंती पर पूर्व तैयारी व्यायाम प्रदर्शन पीटी हेतु प्रातः 9 बजे उपस्थिति देंगे। आवश्यक रुप से अपने विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ उपस्थित होकर स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान प्रदान करें।