BREAKING NEWS
BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे वितरित,.. <<     KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<     खरगोन में NSUI और युवक कांग्रेस का.. <<     नेकी की मिली ऐसी सजा, संकट में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और भरी.. <<     KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<     KHABAR : भानपुरा में नशामुक्ति का जनसंकल्प, नशे से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2024, 4:34 pm
NEWS : जिला प्रमुख के नेतृत्व में आयोजित हुआ सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम, लगाए 2100 पौधे, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ग्राम पंचायत बडौली माधोंसिंह निम्बाहेड़ा में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए सघन वाटिका के रूप में विद्यालय के सभी छात्र छात्राओ व ग्रामीण जनों द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों व ग्रामीण जनों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए। जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह सोलंकी ने अपने गाँव में नवाचार प्रारम्भ करते हुए कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओ व ग्रामीण जनो के नाम पट्टिका लगा कर प्रत्येक वृक्ष की ज़िम्मेदारी स्वरूप वृक्षारोपण कर एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संयोजक सरपंच प्रतिनिधि दशरथ धाकड ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद के सीईओ दिनेश मंडोवरा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश सिंह सोलंकी, विशिष्ट अतिथि एसीईओ राकेश  पुरोहित, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, विकास अधिकारी विशाल छिपा व खेतान फर्टिलाइजर्स के प्रबंधक तरुनकुमार बंधोपाध्याय, व जयेन्द्र सिंह पंवार मौजूद रहे। इस दौरान ज़िला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा सभी बच्चों को अपनी मां के नाम पेड़ लगाना चाहिए, पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सबको संकल्पित होना चाहिए। लगाए गए पौधे की सुरक्षा के लिए सजग रहने का संकल्प दिलाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE