खंडवा। बड़ौदा स्टेट हाईवे पर सेगांव में खरगोन रोड पर पेट्रोल पंप के पास नाले के ऊपर से बारिश का पानी आने से बड़वानी,सेगांव, सेंधवा का जिला मुख्यालय खरगोन से संपर्क टुटा।
मालूम हो विगत 24 घंटे से लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए है। जिससे कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। रविवार व सोमवार सुबह की झमाझम बारिश के चलते साईनाथ पेट्रोल पंप के पास स्थित नाले में पानी रपट पर चढ़ने से खरगोन का सेगांव सहित बड़वानी, राजपुर, अंजड़, सेंधवा, सहित बड़ोदा,सूरत तक का संपर्क टूट गया है। नाले के दोनों ओर बसों वाहनों सहित ग्रामीणों यात्रियों की भीड़ जमा हो गयी।