चित्तौड़गढ़। अंचल चित्तौड, विजयपुर एवं अभयपुर में संचालित एकल विद्यालयों के इस माह हुए कार्यों की समीक्षा बैठक सांवरियाजी अंचल के भीमेश्वर महादेव में समिती प्रभारी चन्दा नामधर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर वन्दना क्रम से हुआ।
संभाग महिला समिति प्रभारी प्रेम मानधना ने सभी आचार्य, कार्यकर्ताओ से एकल कार्य पूर्ण निष्ठा से करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चो को शुरु से ही संस्कार मिलेंगे तो भविष्य में अच्छे नागरिक बनेंगे, जिससे समाज में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगे।
प्रथम सत्र में जुलाई माह में विद्यालय संचालन, ऑनलाइन अटेंडेंस, जीवीके रिपोर्ट, अभ्युदय, खेलकूद रजिस्ट्रेशन, पौधरोपण, उत्सव कार्यक्रम सहित विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा हुई व रिपोर्ट संकलित की गई। द्वितीय सत्र में आगामी माह के पाठ्यक्रम एवं कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक मे अंचल महिला समिति से गीता खटोड़, चन्द्रकला लढ्ढा सहित अभियान प्रमुख लक्ष्मीनारायण लोधी, प्रशिक्षण प्रमुख गोपाल कच्छावा, कार्यालय प्रमुख मुरली धाकड़, संच प्रमुख संजय शर्मा, दिनेश भील सहित दो संचो के आचार्य व समस्त दीदी उपस्थित रहीं।