मनासा। लायंस क्लब मनासा का वर्ष 2024/25 की कार्यकारिणी का पद स्थापना समारोह द्वारकापुरी धर्मशाला में संपन्न हुआ, लायंस ध्वज वंदना, विश्व शांति के लिए दो मिनिट के मौन एवम राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुवात हुई, जिसमें नवीन अध्यक्ष दिनेश झवर , सचिव महेश राठी, कोषाध्यक्ष नेमीचंद पाटीदार ने शपथ ली। पदस्थापना अधिकारी दिलीप तोषनीवाल ने पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई, इस उपलक्ष में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक महोदय अनिरुद्ध माधव मारू मौजूद रहे साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक जी मालपानी संभागीय अध्यक्ष सुरेश जी तोतला मंचासीन रहे।
लायंस क्लब के इस सत्र में विधायक माधव जी मारू सहित 15 नए सदस्यों को लायंस की शपथ दिलाई गई ,साथ ही पिछले सत्र में जिन व्यक्तियों के मरणोपरांत नेत्रदान करवाए गए उनके परिजनों का सम्मान भी किया गया। लायंस क्लब सचिव के.सी कामरिया ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं अध्यक्षीय भाषण प्रकाश जी झवर द्वारा दिया गया।
इस कार्यक्रम में लायंस क्लब निंबाहेड़ा, मंदसौर ,नीमच ,बड़ी सादड़ी से लायन साथी मौजूद रहे एवं गोमाबाई नीमच से डॉक्टर दीक्षित जी ने सहभागिता करी। लायंस क्लब के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधायक महोदय माधव जी मारू ने कहा कि लायंस क्लब पीड़ित मानवता की सेवा के लिए पिछले 25 वर्षों से कार्य कर रहा है, और अब नए सदस्य के रूप में मुझे भी इन गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेरी लायंस क्लब से अपेक्षा आएगी सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ लायंस क्लब शासकीय गतिविधियों में भी सहभागिता करें एवं पर्यावरण के प्रति अपना कार्यक्षेत्र बढ़ाएं।
लायन सुरेश जी तोतला ने कहा कि लायंस क्लब मनासा की जो सेवा गतिविधियां चलती रहती है उन गतिविधियों को देखते हुए में आश्वस्त हूं की लायंस क्लब मनासा संभाग के श्रेष्ठ तीन क्लब में शामिल होगा।
शपथ अधिकारी दिलीप जी तोषनीवाल ने कहा कि मैं इस लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी को अपनी ओर से बधाई शुभकामनाएं देता हूं की आप वर्ष भर सेवा गतिविधियों में लगे रहे एवं लायनिस्म को आगे बढाते रहे। पद स्थापना कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी संस्था के सदस्य एवं लायन परिवार के सदस्य मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राजेश जी पाटीदार ने किया एवं आभार सचिव महेश जी राठी द्वारा किया गया।