नीमच,। श्री खण्डेलवाल वैश्य समाज नीमच का शपथ ग्रहण और परिवार परिचय पुस्तिका विमोचन समारोह रोटरी भवन पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व आराध्यदेव संत सुन्दरदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इसके साथ ही सभी अतिथियों का भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, वैश्य महासम्मेलन संभागीय अध्यक्ष संतोष चोपड़ा, अभा खण्डेलवाल वैश्य महासभा उपाध्यक्ष एवं शपथ अधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता, संयुक्त सचिव अशोक माचीवाल, संरक्षक राजेंद्र कुलवाल, पूर्व अध्यक्ष वरुण दुसाद, समाज अध्यक्ष मधुसूदन दुसाद, सचिव राजेश लाभी मंचासीन रहे।
अतिथियों की उपस्थिति में समाज के पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही समाज की पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। महासभा के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को समाज हित मे कार्य करने, प्रतिभाओं को निखारने और समाजजनों की समस्या का निराकरण करने की शपथ ग्रहण करवाई। गुप्ता ने स्थानीय खंडेलवाल समाज की उन्नति व प्रगति के लिए भगवान महाकालेश्वर से कामना की।
महासभा के संयुक्त सचिव अशोक माचीवाल ने महासभा की गतिविधियों योजनाओं और महासभा द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का विवरण समाज के सामने प्रस्तुत करते हुए समाज को इसका लाभ लेने का आग्रह किया।
बतौर मुख्यातिथि विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि शपथ लेना सरल काम है उसे निभाना कठिन काम है। समाज को एकजुट कर कुरूतियों को समाप्त करके अग्रिम पंक्ति में खड़ा करेंगे इस बात की शपथ मधुसूदन खंडेलवाल उनकी टीम ने ली उन्हें में बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।
परिहार ने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है मां की कोख से जन्म लेता है और समाज का आशीर्वाद प्राप्त करके समाज की सेवा करने का संकल्प सबसे पहले लेता है। अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता है सामूहिक शक्ति से ही समाज आगे बढ़ता है। खण्डेलवाल समाज से जुड़े व्यक्तियों ने सभी क्षेत्र में काम करते हुए सभी के दिलों में राज किया है खंडेलवाल समाज की जितनी तारीफ की जावे कम है। हम सब पीड़ित मानवता की सेवा व समाज कुरीतियों को समाप्त करने में लगे हैं। अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को पकड़ कर आगे लाएंगे यो मन का सुख प्राप्त होगा।
मंच से विधायक ने नपा अध्यक्ष को नीमच के सभी छूटे हुवे समाज को जमीन देने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की बात कही और साथ ही कहा कि जितने भी छोटे समाज हैं उन्हें पांच लाख की राशि में विधायक निधि से निर्माण हेतु दूंगा।
नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने कहा कि सामाजिक एकता व एकजुटता से ही समाज का विकास संभव है। आज के समय मे सबसे ज्यादा जरूरी है समाज का संगठित होना। आज परिवार से अलग होकर अपना अलग घर बसा रहे है जबकि मुझे लगता है आज ज्यादा जरूरी है समाज व परिवार के साथ एकजुट होकर रहना। वैश्य महासम्मेलन के संभागीय अध्यक्ष सन्तोष चौपड़ा ने खण्डेलवाल समाज की सराहना करते हुवे शहर में उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में योगदान को अविस्मरणीय बताया। आपने वैश्य घटक से जुड़े सभी समाज को वैश्य महासम्मेलन का सदस्य बनने पर जोर देते हुवे आगामी 3 व 4 अगस्त को वैश्य एकता वाहन रैली व प्रादेशिक बैठक में भाग लेने की बात कही।
समारोह को सम्बोधित करते हुवे नवनिर्वाचित अध्यक्ष मधुसूदन खण्डेलवाल ने शपथ लेने के बाद अपने उद्बोधन में कहा कि सामाजिक क्षेत्र में पद लेकर काम करना कांटो का ताज होता है। मेरा प्रयास होगा कि सभी को साथ लेकर समाज हित से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान रख समाज सेवा के कार्याे को पूरी टीम के साथ मिलकर सामाजिक गतिविधियों को वर्ष भर चलाते रहेंगे।
इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्षों रामस्वरूप खण्डेलवाल, सन्तोष खण्डेलवाल, राजेन्द्र खण्डेलवाल, ओमप्रकाश खण्डेलवाल, रमेश खण्डेलवाल, वरुण खण्डेलवाल का सम्मान किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वन्दना की सुरीली सुंदर प्रस्तुति पूर्णिमा गौरव खण्डेलवाल (उज्जैन) द्वारा दी गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नीमच खण्डेलवाल समाज के महिला, पुरुष सहित महासभा के कार्यकारिणी सदस्य मुकेश मेठी व मोहन मुकुल भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन विवेक खण्डेलवाल सोनू व साक्षी खण्डेलवाल द्वारा किया गया तथा अंत मे आभार सचिव राजेश लाभी व कोषाध्यक्ष सन्तोष पाटोदिया द्वारा माना गया।