BREAKING NEWS
BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे वितरित,.. <<     KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<     खरगोन में NSUI और युवक कांग्रेस का.. <<     नेकी की मिली ऐसी सजा, संकट में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और भरी.. <<     KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<     KHABAR : भानपुरा में नशामुक्ति का जनसंकल्प, नशे से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2024, 10:22 am
KHABAR : शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले भमेसर पंचायत सचिव मुकेश पाराशर को जिला पंचायत सीईओ ने किया निलंबित, पढे बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद व्‍दारा ग्राम पंचायत भमेसर के सचिव मुकेश पाराशर को संबल योजनान्तर्गत,अंत्येष्टी सहायता राशि, हितग्राहियों को ना देते हुए स्वयं खर्च कर शासन की राशि का द्रुपयोग किया गया। साथ ही अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर म.प्र.पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम-1999 के भाग-दो अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत मनासा नियत रहेगा। उल्‍लेखनीय है,कि पंचायत सचिव मुकेश पाराशर ने ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण संबंधी कोई तैयारी नहीं की। ग्राम पंचायत में अंकुर उपवन में वृक्षारोपण हेतु तार फेंसिंग एवं पौधों की व्यवस्था भी नहीं की। इस प्रकार पाराशर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की गई। भ्रमण के दौरान ग्राम ब्रह्मपुरा के निवासी प्रहलाद बंजारा द्वारा सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत दर्ज की गई। जिसके निराकरण हेतु शिकायतकतों प्रहलाद बंजारा से संपर्क किया तो पाया गया, कि शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत सत्य है। शिकायतकतों के पिता लक्ष्मण बंजारा की मृत्यु हेतु संबल योजनान्तर्गत अंत्येष्टी सहायता राशि मुकेश पाराशर द्वारा खर्च कर ली गई है, जो कि हितग्राही प्रहलाद बंजारा को भुगतान नहीं की गई है। इस प्रकार सचिव व्‍दारा वित्तीय अनियमितता की गई है। ग्राम पंचायत भमेसर में स्‍वीकृत वर्ष 2016-17 में स्वीकृत आंगनवाडी भवन निर्माण कार्य अपूर्ण है। उक्त निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है। इस प्रकार सचिव मुकेश पाराशर द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही करने से उन्‍हें निलंबित करने की अनुशंसा जनपद सीईओ व्‍दारा की गई है। पूर्व में मुकेश पाराशर द्वारा राजपुरा पंचायत में गरीब पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर राशि ठगी गई । जिसकी शिकायत हितग्राहियों ने एसडीएम पवन बारिया जिला पंचायत सीईओ और जिला कलेक्टर दिनेश जैन को की थी जिसमें अभी जांच जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE