बुरहानपुर। विधायक अर्चना चिटनिस ने सोमवार शाम अचानक मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी दफ्तर का निरीक्षण किया। अफसरों के साथ बैठक कर कामों की समीक्षा की गई। बैठक में कहा गया कि आजादी के पहले से पुराने भवनों में विद्युत विभाग के कार्यालय संचालित हो रहे हैं। एक लाख वर्गफीट भूमि में से कुछ हिस्से में नवीन कार्यालय और आवासीय परिसर निर्माझा का प्रस्ताव बनाने के लिए अधीक्षक यंत्री को कहा गया।
विधायक ने इस दौरान बिजली कंपनी अधीक्षण यंत्री विनोद मालवीय से चर्चा की। जिले में आरआरडीएस योजना के तहत 239 नए ट्रांसफार्म लगाए गए हैं। 135 की जानकारी ली जो मार्च 2025 तक लगेंगे। विधायक ने बताया 11 केवी लाइन और निम्न दाब लाइन के साथ 239 विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापना पर करीब 48.77 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
यह सुविधा क्षेत्र के ग्राम शाहपुर, फोपनार, खामनी, बंभाड़ा, चापोरा, इच्छापुर, भावसा, लोनी, पातोंडा, लोधीपुरा, हतनूर, भोलाना सहित मिलेगी। इससे कृषि पंपों के कम वोल्टेज की समस्या का निराकरण होगा। इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, बलराज नावानी, मुकेश शाह, नरहरि दीक्षित, प्रदीप पाटिल, स्वर्णसिंह बर्ने, रूद्रेश्वर एंडोले, रूपेश लिहनकर आदि मौजूद रहे।