BREAKING NEWS
BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे वितरित,.. <<     KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<     खरगोन में NSUI और युवक कांग्रेस का.. <<     नेकी की मिली ऐसी सजा, संकट में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और भरी.. <<     KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<     KHABAR : भानपुरा में नशामुक्ति का जनसंकल्प, नशे से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2024, 1:45 pm
BIG NEWS : दिल्ली हादसे के बाद एमपी में प्रशासन ने सख्ती बरती, भोपाल के कौटिल्य एकेडमी का बेसमेंट सील, कोचिंग क्लासेस की जांच जारी, पढ़ें खबर

Share On:-

भोपाल। दिल्ली में बेसमेंट में चल रही IAS एकेडमी में पानी भरने से तीन स्टूडेंट्स की मौत के बाद मध्यप्रदेश में प्रशासन ने सख्ती कर दी है। भोपाल में मंगलवार को प्रशासन ने एमपी नगर जोन-2 स्थित कौटिल्य एकेडमी का बेसमेंट और ऑफिस सील कर दिया। बेसमेंट में बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जाता है। पुलिस की मौजूदगी में जिला प्रशासन की टीम एमपी नगर की अन्य कोचिंग क्लॉसेस की जांच भी कर रही हैं।

एमपी नगर एसडीएम आशुतोष शर्मा की मौजूदगी में यह कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया, जांच में पता चला कि कौटिल्य एकेडमी बिल्डिंग के बेसमेंट में पढ़ाई होती है। हालांकि, जब टीम मौके पर पहुंची, तब पढ़ाई नहीं हो रही थी, लेकिन भविष्य में यहां कोचिंग संचालित न हो, इसलिए बेसमेंट और ऑफिस सील कर दिया। ऊपरी हिस्से में पढ़ाई चल रही है। एमपी नगर की अन्य कोचिंग क्लॉसेस में भी जांच कर रहे हैं। जांच में यदि बेसमेंट में पढ़ाई होते पाया जाता है तो सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में हुए हादसे के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को हुई टीएल मीटिंग में सभी एसडीएम को निर्देश दिए थे कि वे अपने-अपने क्षेत्र की कोचिंग क्लासेस की जांच करें। पता लगाएं कि कहीं कोचिंग बेसमेंट तो नहीं चल रही है। इसके बाद एमपी नगर एसडीएम शर्मा पुलिस के साथ मैदान में उतरे और जांच करने में लग गए।

दिल्ली में शनिवार शाम बारिश के चलते ओल्ड राजेंद्र नगर के राउ IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था। इसमें डूबने से तीन स्टूडेंट की मौत हो गई। NDRF की टीम ने देर रात 3 स्टूडेंट के शव और 14 छात्रों को सुरक्षित निकाला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE