भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए तीन जगहों के नाम बदल दिए हैं। राज्य सरकार की तरफ से प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजा गया था। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद राजपत्र में इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जानें कहां-कहां बदले नाम
इसके तहत जबलपुर जिले के ग्राम कुंडम का नाम परिवर्तित कर कुण्डेश्वर धाम कर दिया गया है। वहीं सतना जिले के कूंची ग्राम का नाम बदलकर चंदनगढ़ कर दिया गया। इसके अलावा रामपुर बाघेलान तहसील के ग्राम कुड़िया का नाम बदलकर कर्णपुर कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना राजस्व विभाग के द्वारा प्रकाशित कर दी गई है।