देवास। ग्राम पथ मुंडला में शमशान की भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जहां से कलेक्टर गुप्ता के निर्देश पर प्रसाशन की टीम ने अतिक्रमण हटाया। उसको लेकर पंडित रितेश त्रिपाठी सहित ग्रामीणों ने आज मंगलवार को कलेक्टर आफिस पहुंचकर कलेक्टर गुप्ता को धन्यवाद दिया। रितेश त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम पथमुंडला में 10 से 12 परिवार रहते हैं और इसी शमशान का उपयोग करते हैं इसको लेकर हमने यहां पर शिकायत की थी प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटा दिया गया है जिसको लेकर कलेक्टर महोदय ने को धन्यवाद देने पहुंचे थे अब वहां पर तार फेंसिंग और पौधा रोपण को लेकर हमने कलेक्टर महोदय से अपील की है।