गरोठ। सोमवार को नेशनल लक्ष्य कार्यक्रम अंतर्गत शामगढ़ सिविल हॉस्पिटल का चयन किया गया। इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार को डॉक्टर्स और स्टाफ ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशी मनाई।
अब प्रत्येक बेड के हिसाब से 20 हजार की अतिरिक्त राशि हॉस्पिटल को मिलेगी। इसके लिए दो बार और इंफेक्शन के लिए टीम शामगढ़ आएगी। साथ ही शामगढ़ स्टाफ के लिए अतिरिक्त इंसेंटिव की व्यवस्था भी सर्टिफिकेट के साथ की गई है। जारी सूचना में
15 जून को सिविल हॉस्पिटल में राष्ट्रीय लक्ष्य कार्यक्रम अंतर्गत जांच दल ने दौरा किया था। इसमें डॉक्टर प्रवेश यादव जो की डायरेक्टर के पद पर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ट्यूबरक्लोसिस एंड रेस्पिरेट्री डिजीज नई दिल्ली में पदस्थ हैं और डॉक्टर सुमन वशिष्ठ चीफ मेडिकल ऑफिसर सिविल हॉस्पिटल हरियाणा में पदस्थ हैं।
दोनों ने राष्ट्रीय लक्ष्य कार्यक्रम जिसमें अस्पताल में डिलीवरी से संबंधित सुविधा, डॉक्टर सहित स्टाफ से प्रश्न पूछे जाते हैं। इसकी यहां पर पदस्थ डॉ. मनीष दानगढ़ इंचार्ज मेडिकल ऑफिसर, डॉ. शोभा मोरे नोडल लक्ष्य कार्यक्रम एवं मैटरनिटी इंचार्ज ने व्यवस्था दुरुस्त रखी। इसलिए यह सर्टिफिकेट मिला है। सर्टिफिकेट में शामगढ़ हॉस्पिटल को 94 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।