मंदसौर। जिले की नवागत कलेक्टर अदिति गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं। कल (29 जुलाई) को ही कलेक्टर अदिति गर्ग ने जिले में कार्यभार संभाला है। पहली बार जनसुनाई करने पहुंचे कलेक्टर गर्ग ने लोगों की समस्याओं को काफी गंभीरता से सुना और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
कलेक्टर ने एक एक कार सभी पीड़ितों की समस्या को ध्यान से सुना। जनसुनवाई में अग्रसेन नगर से आई सकीना बोहरा ने बताया की बुरहानी नगर का एक्सटेंशन है जहां एक मल्टी बना दी गई है। बताया गया कि यह मल्टी गार्डन की जमीन पर बनी हुई है। लोगों को फ्लेट बेच दिए गए। अब उनका नामांतरण नहीं हो पा रहा है लंबे समय से परेशान है।
कलेक्टर अदिति गर्ग ने खुद मामले की जांच करने को कहा है। वही दूसरे मामले में देवराम साहू ने बताया कि हम दो भाइयों के बीच भूमि थी। पटवारी ने रुपए लेकर उसके नाम की जमीन भाई और उसकी पत्नी के नाम कर दी। कलेक्टर ने प्रकरण को एसडीएम कोर्ट में ले जाने को कहा।
आज यानी मंगलवार को हुई जनसुनवाई में 112 आवेदन आए। कलेक्टर अदिति गर्ग ने जनसमस्याओं को सुना साथ ही अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिए। ज्यादातर मामले जमीन से जुड़े थे वही कुछ लोग विकास कार्याे में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर पहुंचे थे।