शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मूल्लाखेड़ी निवासी मुबारिक ने अपनी पत्नी को 5 मई 2023 को सोई हुई अवस्था में मौत के घाट उतार दिया था कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।
ये था मामला
5 मई 2023 को निवासी मुबारिक ने अपनी पत्नी अंजुमन बी को सोई हुई अवस्था में 3 बजे रात्रि को चाकू से एक के बाद एक कई बार किए थे इसमें अंजुम बी की मृत्यु हो गई थी घटना की सूचना आरोपी के भाई ने पुलिस को दी थी इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 302 एवं 25 आर्म में अपराध पंजीकृत किया था एवं जांच पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
चर्चित रहा चुका है जघन्य हत्या कांड मामला
तत्कालीन समय में जघन्य हत्याकांड मामला सुर्खियों में रह चुका है जिसमे आरोपी पति ने प्रेम प्रसंग संदेह के चलते पत्नी की हत्या की थी। सहायक लोक अभियोजन अधिकारी सचिन रायकवार ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति मामले में अब कोर्ट ने फैसला सुनाया है जिसमे आरोपी को आजीवन कारावास एवं 25 आर्म एक्त में 2 वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹1000 का अर्थ दंड से दंडित किया है।