नीमच। माहेश्वरी समाज के श्रीराम मंदिर स्थित प्रभु श्री चारभुजानाथ जी को अजमेरा परिवार द्वारा चांदी से निर्मित मुकुट, बांसुरी, कानों के कुंडल सहित अन्य आभूषण भेंट किए गए। यह भेंट बापूलाल जी, सुरेशचंद जी (पूर्व अध्यक्ष), श्यामसुंदर जी एवं अजमेरा परिवार की ओर से प्रभु के चरणों में समर्पित की गई।
मंदिर के पुजारी पंडित जीवनलाल तिवारी ने विधि-विधान से आभूषणों की पूजा-अर्चना कराई। इस अवसर पर उन्होंने दान की महिमा बताते हुए कबीरदास के दोहे का उल्लेख किया और कहा कि मानव सेवा में दान-धर्म से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।
इस पुण्य अवसर पर मंदिर प्रमुख सत्यनारायण तोतला एवं समाज के वरिष्ठजनों ने अजमेरा परिवार का स्वागत एवं अभिनंदन किया। माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटिया और सचिव सुरेशचंद सोडाणी ने समस्त समाज की ओर से अजमेरा परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी ललित कुमार राठी ने दी।