ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम कार्यालय में जमकर हंगामा देखने मिला। जहां मजदूर संघ के बैनर तले सैंकड़ो की संख्या में थाटीपुर सब्जी विक्रेताओं ने जमकर नारेबाजी की। नगर निगम के अतिक्रमण के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में सभी यहां पहुंचे थे। उनका आरोप था कि निगम कर्मी अवैध वसूली कर रहे हैं।
साथ ही थाटीपुर क्षेत्र में सब्जी मार्केट के लाइसेंस जारी करने के बाद भी जबरन कार्रवाई कर रहे हैं। ऐसे में कार्रवाई नहीं रोकी गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं निगम कमिश्नर हर्ष सिंह ने उनका ज्ञापन लेने के बाद उन्हें आश्वासन दिया है कि जबरन कार्रवाई नहीं की जाती है। फिर भी शिकायत के आधार पर सब्जी विक्रेताओं को परेशानी नही आने दी जाएगी। निगम के जिन अधिकारियों पर आरोप है, उनकी जांच की जाएगी।