BREAKING NEWS
KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे वितरित,.. <<     KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2024, 7:33 pm
KHABAR : कलेक्टर दिनेश जैन की अध्यक्षता में 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर बैठक, समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर दिनेश जैन की अध्यक्षता में जिला अधिकारियों की बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कलेक्टर ने लोक निर्माण, शिक्षा, नगर पालिका, विद्युत मंडल सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को 15 अगस्त पर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बैठक में बताया गया,कि नीमच नगरीय क्षेत्र की सभी शैक्षणिक संस्थाओं, कार्यालयों में सुबह 8.15 बजे में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी प्रभात फेरी के रूप मैं सुबह 8.30 बजे तक मुख्य समारोह स्थल पहुंचकर समारोह में भाग लेंगे। बैठक में नगर पालिका को समारोह स्थल पर आवश्यक बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।


स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पी.टी. प्रदर्शन चयन हेतु समिति गठित की गई, और समारोह की गरिमानुसार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। पीटी परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास 5 अगस्त से प्रारम्भ होगा तथा पूर्वाभ्यास के बाद अंतिम पूर्वाभ्यास 13 अगस्त 2024 को सुबह 9 बजे किया जाएगा।


दिवस 15 अगस्त को जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा तथा राष्ट्रीय एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिला मुख्यालय नीमच पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी लेगें। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेगें। मार्च पास्ट परेड में सीआरपीएफ, एसएएफ मप्र पुलिस, होम गार्ड, वन, एनसीसी जूनियर, सीनियर स्काउट और रेड क्रास गाइड दल और शौर्य दल भी भाग लेगा। मुख्‍य समारोह शा.बा.उ.मा.वि.-2 नीमच पर होगा।


स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार के लिए नाम 10 अगस्त तक आमंत्रित किए गए है। जिला मुख्यालय सहित सभी स्थानों, शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक भवनों पर 15 अगस्त को रौशनी की जाएगी। सभी जिला अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण के बाद मुख्य समारोह में अनिवार्य रूप से भाग लेगें।


बैठक में कलेक्टर ने कहा,कि स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को वितरित की जाने वाली मिठाई की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने मुख्य समारोह स्थल पर पेयजल,साफ-सफाई व्यवस्था, मय एम्बूलेंस के चिकित्सा दल तैनान करने के निर्देश भी संबंधित विभाग अधिकारियों को दिए।


कलेक्‍टर ने स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में आमजनों की भागीदारी और उपस्थिति बढ़ाने के विशेष प्रयास करने के निर्देश भी सभी सम्‍बंधि अधिकारियों को दिए। बैठक में एसपी अंकित जायसवाल, एडीएम लक्ष्‍मी गामड, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE