शिवपुरी। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई में आज एक किसान ट्रैक्टर से परिवार के साथ पहुंचा। वह खेत में बुआई के लिए रखी मूंगफली के बीज को बोरी में भरकर लाया और वन विभाग के अधिकारियों पर परेशान करने के आरोप लगाते हुए सारे बीज बीच सड़क पर फैला दिये।
कुछ दिन पहले भी यही किसान कलेक्ट्रेट परिसर में मूंगफली के बीज को फैला चुका हैं। उस वक्त किसान को एडीएम सहित तहसीलदार ने आश्वासन दिया था। पिछोर अनुविभाग के ऊमरीकलां गांव के रहने वाले जगत सिंह लोधी ने बताया कि उसकी 14 बीघा जमीन फॉरेस्ट की जमीन से लगी हुई है, जिसका पिछले साल सीमांकन भी कराया था, लेकिन उसकी जमीन का रास्ता फॉरेस्ट की जमीन से होकर जाता है। इसके अतिरिक्त उसकी जमीन तक पहुंचने के लिए एक रास्ता ओर भी हैं। लेकिन वन भूमि के साथ रेंजर ने जमीन पर जाने वाले रास्ते पर भी मूंगफली की फसल की बुआई करवा दी है। जिससे वह अपने खेत पर मूंगफली की बुबाई करने तक नहीं पहुंच पा रहा हूं। जिससे बहुत परेशान हूँ और मुझे ऐसा कदम प्रशासन से मदद के लिए उठाना पड़ रहा हैं।