गुना। केंद्रीय विद्यालय गुना की दो छात्राओं ने रीजनल जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। भोपाल में 25 से 27 जुलाई तक केन्द्रीय विद्यालय संगठन की रीजनल जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर विद्यालय में स्थापित नोडल केन्द्र जूडो के जूडो प्रशिक्षक गौरव प्रताप सिंह चौहान, ब्लैक बेल्ट एनआईएस कोच ने बताया कि दोनों खिलाड़ी नोडल खेल केन्द्र जूडो में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस प्रतियोगिता में अंजली चौधरी ने 17 वर्ष आयु वर्ग, 40 किलोग्राम वजन वर्ग और पायल तोमर ने 19 वर्ष आयु वर्ग, 40 किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि दोनों ने प्रतियोगिता जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन पक्का किया। अब ये दोनों खिलाड़ी अगस्त माह में आगरा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया, उत्कृष्ट उच्चतर विद्यालय के प्राचार्य एचएन जाटव, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह परिहार, जिला जूडो संघ के सचिव सुनील शर्मा, एवम नोडल खेल केन्द्र प्रभारी मनोज शर्मा फील्ड ऑफिसर, मदन महामन नोडल केन्द्र सहायक, बॉक्सिंग कोच अंकित देशमुख, रोप स्किपिंग कोच द्वारा खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गई।