देवास। शहर में एमजी रोड पुराना बस स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने को लेकर आज बुधवार को नगर महापौर गीता अग्रवाल निगम सभापति रवि जैन,महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल निगमायुक्त रजनीश कसेरा, एवं पार्षदगण सहित नगर निगम की टीम शहर में निकली।जहा दुकान संचालकों को उन्होंने फूल देकर अपना अस्थाई अतिक्रमण हटा लेने की अपील की। साथ ही उन्होंने का की इसके बाद नगर निगम के मुहिम चलेगी इसमें अतिक्रमण हटाया जाएगा।वहीं उन्होंने बताया कि एमजी रोड के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण को लेकर राशि स्वीकृत हुई है उसको लेकर हम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं।हमे विश्वास हे की शहर के साफ स्वच्छ और चोडीकरण के इस अभियान मे शहर का प्रत्येक नागरिक हमारा सहयोग करेगा।