BREAKING NEWS
KHABAR : ओटले हटाने पहुंचा नगर पालिका अमला,.. <<     KHABAR : चारभुजानाथ मंदिर में अजमेरा परिवार ने.. <<     BIG NEWS : समान कानून लागू करने की दिशा में बढ़ रही.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पड़दा और किसान दिनेश का.. <<     नीमच बुलेटिन: आज की बड़ी सुर्खियां, देखे एंकर.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री की प्रेरणा से बड़वानी में नशे.. <<     BIG NEWS : 72 घंटे का ऑपरेशन सफलता, शाजापुर पुलिस ने 4.. <<     KHABAR : दतिया में फिर खिलेगा कमल, खंडवा में मंत्री.. <<     BIG NEWS : 16 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, नाबालिग.. <<     BIG NEWS : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में मंदसौर पुलिस की.. <<     हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार,.. <<     KHABAR : आदिवासी समाज ने की भील प्रदेश बनाने की.. <<     KHABAR : वारासिवनी की दो एथेनॉल प्लांटो का.. <<     NEWS : धमोतर पंचायत समिति बनी मिसाल, घुमंतु.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे वितरित,.. <<     KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 31, 2024, 3:31 pm
BIG NEWS : स्कूल संचालक से मान्यता रद्द करने का चमकोमायसिन देकर 50 हजार की रिश्वत मांगने वाले तत्कालीन डीईओ को 4 साल की सजा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले की जावरा तहसील के ग्राम बन्नाखेड़ा में स्थित सुखदेव पांचाल के साईं पब्लिक हाई स्कूल में दिलीप सिंह ने अपने 3 बच्चों को प्रवेश दिलाया था। प्रवेश दिलाते समय उन्होंने लिखित आवेदन दिया था कि वे कुछ समय बाद बच्चों की टीसी और अंकसूची जमा करा देंगे। स्कूल संचालक सुखदेव पांचाल ने उनसे बाद में भी टीसी और अंकसूची मांगी गई लेकिन उन्होंने जमा नहीं कराई और बताया कि उनके बच्चे मंदसौर जिले के ग्राम कुचडोद में स्थित सन साइन स्कूल में पढ़ते थे, वहां से टीसी व अंकसूची नहीं दी जा रही है। दिलीप सिंह ने कई बार सन साइन स्कूल के संचालक प्रकाश जैन से टीसी और अंकसूची देने की मांग की, लेकिन उन्हें देने से मना कर दिया था। 

इस पर दिलीप सिंह ने मंदसौर के जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन दिया था, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं सन साइन स्कूल के संचालक प्रकाश जैन ने साईं पब्लिक हाई स्कूल के संचालक सुखदेव पांचाल की शिकायत रतलाम के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर चौहान को की थी। रामेश्वर चौहान ने कार्यवाही करने की बजाय सुखदेव पांचाल से स्कूल की मान्यता रद्द करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 

इधर सुखदेव पांचाल ने इसकी शिकायत 2 मई 2019 को उज्जैन जाकर लोकायुक्त एसपी कार्यालय में की थी इसके बाद वहां से सुखदेव को रिश्वत की बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए वॉइस रिकॉर्ड दिया गया था। सुखदेव पांचाल ने तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर चौहान के कार्यालय में जाकर उनसे रिश्वत संबंधी चर्चा कर राशि कम करने की बात की थी। इस दौरान रामेश्वर चौहान 15 हजार रुपये लेने पर राजी हो गए थे। बातचीत टैप करने के बाद सुखदेव पांचाल ने वॉइस रिकॉर्डर लोकायुक्त कार्यालय जमा कर दिया था।
लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रामेश्वर चौहान को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई और 6 मई 2019 को उज्जैन से दल रतलाम पहुंचा था तथा रामेश्वर चौहान के कार्यालय के आसपास घेराबंदी की थी। सुखदेव पांचाल ने कार्यालय में जाकर रामेश्वर चौहान को 15 हजार दिए तथा बाहर निकाल कर इशारा किया था। इशारा मिलते ही लोकायुक्त दल के सदस्यों ने रामेश्वर चौहान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से रुपये जब्त किए थे। प्रकरण में शासन की तरफ से पैरवी विशेष लोक अभियोजक (एडीपीओ) कृष्णकांत चौहान ने की। 

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायालय के न्यायधीश आदित्य राव ने स्कूल की मान्यता निरस्त करने की धमकी देकर रिश्वत लेने के मामले में रतलाम के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अभियुक्त रामेश्वर चौहान को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत 4 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। उस पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE