चित्तौड़गढ़। सर्व वाल्मिकी समाज चितौडगढ में चल रही सफाई भर्ती अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय चौहान के नेतृत्व में आज आरक्षण से हो रही भर्ती का विरोध करते हुए सभी वाल्मिकी समाज ने काले कपडे एवं काली पट्टी बांध कर सुभाष चौक से कलेक्टेट तक पैदल मार्च निकाल कर विरोध में उग्र प्रदर्शन कर टायर जलाये एवं आरक्षण मुक्त भर्ती हो के नारे लगाये और एसडीएम को ज्ञापन दिया।
अखिल भारतीय सफाई मजदुर कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश राठौड ने बताया कि चित्तौडगढ के नगर परिषद सर्व वाल्मिकी समाज महिला शक्ति ने बढ चढ कर भाग लिया और जब तक मांगे नहीं माने तब तक हडताल जारी रखने का आव्हान किया।
अखिल भारतीय सफाई मजदुर कांग्रेस के महेन्द्र राठोड ने कहा कि कल से सभी वाल्मिकी समाज व सफाई कर्मचारियों को शांतिपूर्वक धरना व बैठक लगा कर आरक्षण मुक्त भर्ती का विरोध किया जाएगा। वही नगर अध्यक्ष अजय लोट ने प्राइवेट सेक्टर मे कार्य कर रहे एवं ठेका प्रथा मे कार्य कर रहे सभी ठेकेदारो को अवगत कराया कि सभी वाल्मिकी समाज के अस्थाई कर्मचारी भी टूल-डाउन हडताल के समर्थन करने के लिए प्रेरित किया। एवं महिला शक्ति के रूप में पार्षद रेखा आदिवाल ने महिला शक्ति को पूरजोर सफाई भर्ती मे सहयोग करने एवं अपने हक की लडाई लडने को लेकर आगे आने को कहा। दलित पिछडा वर्ग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरूण कण्डारा ने भी अपना समर्थन रखा।
इस दौरान नगर परिषद के सभी जमादार बालमुकुन्द गारू, राजेश घावरी, राधाकिशन टांक, शंकर लोट, आशीष लोट, किशन खोखर, सन्नी लोट, रवि, सूरज गांवरी, शिवम, रतन बेनीवाल, राहुल सिंगोलिया, रमन गारू, कमलकिशोर गारू, देवेश, आदि जमादार उपस्थित थे। इस दौरान वाल्मिकी समाज के प्रबुद्वजन उपस्थित रहे। युवराज कण्डारा, बी.एल.गारू, समर गोरण, रतन लोट, मुकेश गारू, राजेश लोट, दिलीप बेनीवाल, जीवन कोदली, घनश्याम लोट, आदि गणमान्य मौजूद थे।