गरोठ। मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने ग्राम किलगरी में शामगढ़, सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले इस बात का विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। परियोजना के संबंध में किसानों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। सिंचाई से संबंधित अगर किसानों को कोई समस्या है तो उसका तुरंत समाधान करें।