नीमच। जिला मुख्यालय के नजदीक की पंचायत ग्राम झालरी में पंचायत के समीप लगे ट्रांसफार्मर से निकलने वाली केबल पूरी तरह से खराब हो चुकी है तथा पंचायत द्वारा भी प्रस्ताव बनाकर विभाग को दिया गया है बावजूद उसके अभी तक केबल नहीं डाली गई है जिससे कोई भी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। गांव के हेमंत गुर्जर द्वारा बताया गया कि जमीन से मात्र 5 फीट ऊपर बिना कर के तारों से विद्युत सप्लाई की जा रही है जिससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है चुकी अभी बरसात का सीजन भी है तथा आम जन द्वारा भी आवाजाहि बनी रहती है इसलिए विभाग द्वारा तत्परता से नई केबल डालकर ग्रामीणों को इस समस्या से निजात दिलाए।