भोपाल। महिला अधिकार मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में मंच की जिला टीम का गठन भोपाल में किया गया। जहां नीता मनवानी जिला अध्यक्ष, वंदना सिंह उपाध्यक्ष, प्राची तलरेजा सचिव, रश्मि पांडेय महासचिव, श्वेता मिश्रा उपसचिव, पूजा मगतानी कोषाध्यक्ष,वुमन काउंसलर मदीहा , चाइल्ड काउंसलर शिरीन, मैनेजमेंट प्रभारी रीता सिंह, कॉर्डिनेटर ज्योति वसंता सहित सदस्य मीना राठौर, निशिका लालवानी, मीना गठोले, नेहा वर्मा को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंच के उद्देश्यों से अवगत कराया गया।
इस मौके पर अधिकार मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्हें सार्थकता एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ महिला शक्ति एवं सामाजिक कल्याण के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई।
चौहान ने कहा कि महिला अधिकार मंच द्वारा ग्रामीण एवं स्लम एरिया में जाकर वास्तविक रूप से और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली उन महिलाओं जो उपेक्षित हैं, उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान करना। महिला सुरक्षा, महिला उत्थान और आत्मनिर्भरता आदि का कार्य एवं मार्गदर्शन करना है। साथ ही समाज के विशेष वर्ग जो मुख्यधारा से जुड़ने के लिए कई वर्षों से प्रयासरत है, उनके लिए साधन उपलब्ध कराता है। जिससे उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। उसी प्रकार नई टीम से अपेक्षा है कि सार्थकता एवं अपनी सकारात्मक ऊर्जा के साथ महिला अधिकार मंच के उद्देश्यों का प्रचार प्रसार करेंगे एवं निश्चित रूप से आने वाले भविष्य में महिला अधिकार मंच की कार्यकारिणी टीम द्वारा की गई गतिविधियों से समाज गौरवान्वित होगा, प्रदेश गौरवान्वित होगा एवं महिला अधिकार मंच नित नई उंचाइयों की और अग्रसर होगा।