BREAKING NEWS
KHABAR : पदोन्नति नियमों के विरोध में मेडिकल.. <<     खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : रोती रहीं आदिवासी बेटियां, थाने से धक्के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश ट्रायथलॉन स्टेट चैंपियनशिप-2026.. <<     KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता.. <<     KHABAR : इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं ‘गौरव’.. <<     मनासा में उमड़ा आस्था का सैलाब,आषाढ़ शुक्ल.. <<     BIG NEWS : ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की शामगढ़ थाना पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : फर्जी डॉक्टर कांड में डिप्टी सीएम का बड़ा.. <<     VIDEO NEWS:नीमच भाजपा में मैडम की जंबो टीम.. <<     KHABAR : खरगोन में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : खरगोन में वन कर्मचारी संघ ने पदोन्नति.. <<     NEWS : राणा पूंजा भील समाज विकास समिति ने बच्चों.. <<     KHABAR : टंट्याभील चौराहे पर 17 दिन से.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में एमपी को मिले ₹20,193 करोड़ के निवेश.. <<     मलेनी नदी शिव मंदिर में घटना, आरोपियों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 14, 2024, 3:24 pm
KHABAR : नीमच जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 19 खंडपीठ का गठन कर निपटाएं समझौता योग्य हजारों प्ररकण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को प्रधान और जिला सत्र न्यायाधीश सुशांत हुद्दार ने लोक अदालत का आयोजन किया। लोक अदालत की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से की गई है। इस दौरान अन्य न्यायाधीशगण और अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधान और जिला सत्र न्यायाधीश ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए नीमच जिले में 19 खंडपीठ का गठन किया गया है। जिसमें नीमच न्यायालय में 10 खंडपीठ, जावद खंडपीठ में 4, मनासा में 5 खंडपीठ गठित की गई है। जिसमें पूरे जिले के 5978 प्रकरण रखे गए हैं। अपराधिक प्रकरण 2625, धारा 138 के 1022 प्रकरण, मोटर वाहन एक्सीडेंट के 98, बिजली बिल के 150, वैवाहिक मामलों के 227 और अन्य मामलों के 782 प्रकरण रखे गए हैं।

नेशनल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण आपसी रजामंदी से हो। नेशनल लोक अदालत में पक्षकार गण को अधिक लाभ होता है। ऐसे प्रकरण जिनका निराकरण लोक अदालत में किया जाता है। उनकी कोर्ट फीस भी वापस दी जाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE