नीमच। सामाजिक सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह एवं वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट कार्यों के लिए वार्षिक पुरस्कार समारोह ‘गौरव’ का आयोजन शनिवार, 18 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे रोटरी सामुदायिक भवन, गोमाबाई नेत्रालय रोड, नीमच में आयोजित किया जाएगा।
क्लब की अध्यक्ष पायल गुर्जर ने बताया कि समारोह में वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही वर्ष 2025-26 के दौरान सेवा, नेतृत्व एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को ‘गौरव’ वार्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
समारोह की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा तथा विशेष अतिथि के रूप में पीडीसी संगीता जोशी (डिस्ट्रिक्ट सीसीसी चेयरमैन, डिस्ट्रिक्ट-304) उपस्थित रहेंगी।
क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष पूजा गर्ग, सचिव दिव्या जैन एवं समस्त कार्यकारिणी ने सभी आमंत्रित अतिथियों एवं सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी क्लब एडिटर जयंती एनीया ने दी।