BREAKING NEWS
KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<     KHABAR : नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2024, 5:17 pm
NEWS : 68 वीं हैण्डबॉल प्रतियोगिता का सेमलिया मे हुआ उद्घाटन, मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी.पी.जोशी ने उक्त विचार अपने उद्बोधन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। खेलकूद बालकों के सर्वांगिण विकास के साथ ही राष्ट्र की एकता और अखण्डता केा अक्षुण बनाये रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है जिससे हमारी संस्कृति का परिचय विश्व पटल पर परिलक्षित होता है।


राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेलिया चित्तोडगढ के तत्वाधान मे आयोजित 68 वीं जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी.पी.जोशी ने उक्त विचार अपने उद्बोधन मे व्यक्त करते  कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए कृत संकल्प है, इसी कारण खेलजगत मे भारत की पहचान स्थापित हुई है।


समारोह की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने खिलाडियों का आव्हान किया कि वे अनुशासन के साथ खेलों मे भाग लेकर अपने जिले एवं राज्य का नाम रोशन करे। श्री आक्या ने खिलाडियों की तकलीफ साझा करते हुए विश्वास दिलाया कि वे खेलों के विकास मे कोई कमी नही आने देगें।


विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट ने ग्रामवासियों के द्वारा खिलाडियों के लिए सुन्दर व्यवस्थाओं के लिए बधाई दी एवं कहा कि खेल सामाजिक समरसता का मुख्य आधार है। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति चित्तौडगढ प्रधान श्रीमती देवेन्द्र कंवर ने भी खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए बालिकाओं को खेलों मे आगे आने हेतु प्रेरित किया। प्रतियोगिता संयोजक रामेश्वरलाल धाकड ने बताया कि छात्र छात्रा वर्ग मे 47 टीमों के 523 खिलाडी भाग ले रहे है। सीबीइओ शम्भुलाल सोमानी ने विभाग की ओर से आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर अतिथियों द्वारा कक्षाकक्ष खेल मैदान चार दिवारी हाईमास्क लाइट एवं सामुदायिक भवन की भी घोषणा की गई। समारोह में पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड, रघु शर्मा भाजपा महामंत्री श्रवणसिंह राव, हर्षवर्द्वन सिंह, गौरव त्यागी, लालसिंह डूडी, नरेश जाट, रतन डांगी, हरिसिंह सहित ग्रामवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मुख्य निर्णायक जवानसिंह चुण्डावत ने मैचेज की जानकारी दी। संचालन सूर्यप्रकाश गर्ग द्वारा किया गया। सभी का स्वागत सरपंच किशन शर्मा, लहरू गाडरी द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE