BREAKING NEWS
BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2026, 6:31 pm
NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जुलाई माह की इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गंगरार में शैक्षणिक सत्र 2026-27/28 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान की अधीक्षक आशा दुबे ने बताया कि आईटीआई गंगरार में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक डीजल, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) तथा वेल्डर व्यवसायों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट के आधार पर संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्हें केवल 1,000 रुपये कौशन मनी के रूप में जमा कराने होंगे।

प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण का सीट आवंटन 28 जुलाई 2026 तथा द्वितीय चरण का सीट आवंटन 5 अगस्त 2026 को किया जाएगा। सीट आवंटन के बाद अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रथम चरण के लिए 3 अगस्त 2026 तथा द्वितीय चरण के लिए 7 अगस्त 2026 तक संस्थान में उपस्थित होकर रिपोर्टिंग करनी होगी।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गंगरार से कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE