मनासा। 16 सुत्रीय मांगो को लेकर जिला पंचायत सदस्य सागर कछावा पिछले 8दिन से आमरन अनशन पर बैठे है। स्वास्थ में लगातार गिरावत आरही है ।उनका वजन भी चार किलो कम हुआ है लेकिन शासन प्रशासन के नुमाइंदे बैठे किसी बड़ी घटना के इंतजार में है। आज जिला कोंग्रेस अध्यक्ष अनिल चोरसिया ने भी मनासा पहुंच कर श्री कछावा का समर्थन किया व कहा की प्रदेश की अंधी बैरी सरकार कुंभ करणीय नींद में सोई है ।जिला कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल, प्रदेश महामंत्री मंगेश संघई ने भी प्रदेश सरकार पे किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। इस संबंध में एसडीएम पवन बारिया से बात की तो उनका कहना है कि श्री कछावा की मांगे शासन स्तर की है। अगर मेरे स्तर की कोई जायज मांग हो तो उनका कोई प्रति निधि मुझे बताए मैं कोशिश करूंगा। पूरी जानकारी कलेक्टर साहब की जानकारी में है। जनपद सीईओ को भी मैंने भेजा था।