BREAKING NEWS
KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<     KHABAR : नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2024, 5:52 pm
KHABAR : विधायक मारू ने स्वच्छता कीट वितरीत कर दिलाई स्वच्छता की शपथ, नगर परिषद मनासा ने बस स्टैंड पर झाडू लगाकर स्वच्छता की सेवा किया शुभारंभ, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। नगर परिषद मनासा ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले ”स्वच्छता की सेवा“ अभियान का शुभारंभ बस स्टैंण्ड पर झाडू लगाकर किया। विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसड़र अजय तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश कुमार पाटीदार एवं पार्षदगण की उपस्थिति में अभियान का शुभारंभ किया। विधायक मारू ने पहले उपस्थित सफाई मित्रों को सफाई कीट जैकेट, मास्क, ग्लब्स, गमबूट, हेलमेट वितरीत किए और फिर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से स्वच्छता पर संवाद कर बस स्टैण्ड पर झाडू लगाई। बस स्टैंड से सरकारी अस्पताल तक जनप्रतिनिधि झाडू लगाते हुए पहुंचे। यहां विधायक मारू ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होने कहा स्वच्छता से हमारा स्वास्थ्य जुड़ा है। हम स्वच्छता रखेंगे। तो हमेशा स्वस्थ्य रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से स्वच्छ भारत मिशन अभियान का शुभारंभ किया और घर घर शौचालय बना दिए। स्वच्छता प्रति लोग जागरूक हुए तो आज बीमारियों का प्रकोप भी कम हो गया है। डॉ. सीमा अजय तिवारी ने कहा सभी सफाई मित्र सफाई के दौरान कीट अवश्य पहने। हमें नगर स्वच्छ रखने के साथ अपने स्वास्थ्य की भी चिंता करना होगा। स्वच्छता की सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हम सफाई मित्रों एवं उनके परिजनों का का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराएंगे। कार्यशाला में सफाई मित्रों का सम्मान कर उन्हें शासकीय योजना का दिलाने का भी काम करेंगे। स्वच्छता सभापति राजू माली, पार्षद प्रवीण जोनवाल, दशरथ खाटवा, दिनेश राठौर, लाला राठौर, जनपद सदस्य विजय शर्मा, आशीष सारड़ी, बंटी सोडानी, सत्यनारायण सोड़ानी, बाबू विजयवर्गीय, पंकज पोरवाल, दिलीप वर्मा, स्वच्छता नोडल लोकेंद्र साधू सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक गण उपस्थित थे। 


सरकारी हॉस्पीटल में फल वितरीत
सफाई अभियान के बाद विधायक मारू, अध्यक्ष तिवारी और पार्षदगण ने सरकारी हॉस्पीटल पहुंच मरीजों को फल वितरीत किए। विधायक मारू ने बताया स्वच्छता अभियान के साथ ही प्रधानमं़ी नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में भी मनाया गया। अपनी दृढ़ता एवं प्रखर नेतृत्व से भारत को नयी उचाईयां देने एवं 140 करोड़ देशवासियो की उम्मीदों ओर आकांक्षाओ को पूरा करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र कामना करते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE