BREAKING NEWS
KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<     KHABAR : नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2024, 6:24 pm
REPORT : नीमच के थाना जीरन क्षेत्र में भटक रहे 47 वर्षीय व्यक्ति को डायल 100 ने परिवार से मिलाया, परिजनों ने दिया धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। थाना जीरन क्षेत्र के पठारिया गाँव में एक अनजान व्यक्ति मिला है, जो अपने बारे में जानकारी नहीं दे पा रहे हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनांक 16-09-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल जीरन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक ईश्वर लाल प्रजापत पायलेट मनीष राठोर ने मौके पर पहुँचकर 47 वर्षीय व्यक्ति के बारे में आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की, पूछताछ करने पर डायल-112/100 स्टाफ को जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति का नाम गोपाल उम्र 47 वर्ष पिता बगदीराम निवासी अमरपुरा गाँव जिला मंदसौर के रहने वाले हैं। डायल-112/100 स्टाफ द्वारा तत्काल व्यक्ति के परिजन से संपर्क कर परिजन को थाना जीरन बुलवा कर सत्यापन उपरांत उनकी पत्नी संतोष बाई, भानेज किशोर बागरी के सुपुर्द किया गया। गोपाल की पत्नी एवं भानेज द्वारा बताया गया कि विगत 2 दिनों से वह घर से लापता थे। डायल-100 जवानों कि तत्परता से गोपाल को उनके परिवार से मिलाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE