पिपलिया मंडी। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को पीएम स्वानिधि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मालवा क्षेत्र की नगर परिषद पिपलिया मंडी जिला मन्दसौर ने भी शिरकत की। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए पिपलिया मंडी नगर परिषद को सम्मानित किया गया। पिपलिया मंडी परिषद की इस उपलब्धि से नगर में हर्ष की लहर है।