मनासा। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज स्वच्छता शपथ महाविद्यालय विद्यार्थियों उपस्थित शिक्षकों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक को द्वारा ली गई। साथ ही परिसर में साफ सफाई कर प्लॉस्टिक संग्रहण, गाजर खास उन्मूलन कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक विद्यार्थी शिक्षक आदि उपस्थित रहे।