BREAKING NEWS
KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<     KHABAR : नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2024, 7:39 pm
KHABAR : जिले में हर्षाेउल्‍लास, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया गया अन्‍नत चतुर्दशी का त्‍योहार, सभी ने की प्रतिमा विसर्जन स्‍थानों पर किए गए प्रशासनिक प्रबंधों की सराहना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी अनंत चतुदर्शी का पर्व पूरे हर्षाेउल्‍लास, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया गया। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में प्रशासन व्‍दारा नीमच शहर एवं जिले में विभिन्‍न स्‍थानों पर गणेश प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए व्‍यापक प्रबंध किए गए है। प्रशासन व्‍दारा प्रतिमा विसर्जन स्‍थल पर की गई व्‍यवस्‍थाओं, प्रबंधों की जिले के नागरिकों, आयोजकों और श्रृद्धालुओं ने सराहना की है।

कलेक्‍टर एवं एस.पी. के मार्गदर्शन में अन्‍नत चर्तुदर्शी पर्व पर की गई व्‍यवस्‍थाओं, विसर्जन स्‍थल पर पर्याप्‍त प्रकाश, गोताखोरो, तैराकों, एसडीआरएफ की क्‍वीक रिस्‍पांस टीम की तैनाती, बेरिकेटिंग्‍स, टेंट एवं छाया की व्‍यवस्‍था, रस्‍सी एवं क्रेन, नाव की व्‍यवस्‍था, पब्लिक अनाउंस सिस्‍टम एवं कंट्रोल रूम के साथ ही विसर्जन स्‍थलों पर अच्‍छे सुविधाजनक पहुचं मार्गाे की व्‍यवस्‍था से श्रृद्धालुओं को प्रतिमा विसर्जन में काफी सुविधा रही। आमजनों पर प्रशासनिक टीम के सहयोग से श्री गणेश प्रतिमाओं का रिती रिवाज के साथ विसर्जन किया।

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं एसपी अंकित जायसवाल के मार्गदर्शन में एडीएम लक्ष्‍मी गामड़, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक नवल सिह सिसोदिया, सभी एसडीएम, कार्यपालिक मजिस्‍ट्रेट, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं संपूर्ण पुलिस एवं प्रशासनिक अमला अन्‍नत चर्तुदर्शी पर्व पर दिनभर सुबह से ही अलर्ट मोड पर रहा और व्‍यवस्‍थाओं को सम्‍भाला। समाचार लिखे जाने तक जिले में कही से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं मिला है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE