शाजापुर। आज ग्राम पंचायत खरदोन कलाँ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर 17 सितम्बर 02 अक्टुम्बर तक राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के सपनों को सकार करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छा ग्राही यो की भूमिका में स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाना व जागरूक करना है। ग्राम पंचायत खरदौन कलाँ में स्वच्छता श्रमदान, स्वच्छता की शपथ,सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग कम से कम करेंगे और कचरे का उचित निपठान एवं मान्य प्रधानमंत्री जी के आदेश पर एक पौधा माँ के नाम भी लगाया। जिसमें उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच कमलेश पाटीदार, पंचायत सचिव तेजसिंह करनोदिया, रोजगर सहायक जितेन्द्र पाटीदार, स्वच्छा ग्राही प्रेरक अरुण बरेठा, महेश पाटीदार शिक्षक, महिला बाल विकास आगनवाडी कार्यकर्ता ललीता कुशवाह, पुष्पा राठौर, गिरजा शर्मा, आशा पाटीदार, ग्रामीण जन का ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।