कुकड़ेश्वर। इस वर्ष भी गणेश उत्सव का समापन अनन्त चतुर्दशी के अवसर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। तमोली मंदिर चौक से गणेश जी की प्रतिमा के साथ चल समारोह निकाला गया, जिसमें नगर के विभिन्न चौकों और मोहल्लों से झांकियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े, और अखाड़ों के करतब देखने को मिले। पुरुषों और महिलाओं की भारी उपस्थिति में पूरे उत्साह के साथ गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस जल्दी आना के जयघोष के साथ श्री गजानंद जी का विसर्जन यात्रा निकली।
नगर परिषद ने इस बार मूर्ति विसर्जन के लिए गांधी सागर में व्यवस्था की, क्योंकि सहस्त्र मुखेश्वर महादेव तालाब में पानी की अधिकता और मगरमच्छों की उपस्थिति के कारण वहां विसर्जन नहीं हो सका। नगर परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न हिस्सों से मूर्तियां एकत्रित की गईं। चल समारोह के साथ-साथ अखाड़ों और युवाओं ने अपने करतबों का भव्य प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर लोगों ने महाआरती की और प्रसाद वितरण के साथ दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन किया।