उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव पर मंगलवार को महा मृत्युंजय महायज्ञ, महारुद्राभिषेक हुआ। इस अवसर पर भागवत का पाठ कर रहे स्वामी प्रेमानंद पुरी महाराज ने कथा के दौरान कहा कि शास्त्र कहता है कि उस देश की सीमाएं तब तक सुरक्षित हैं जब तक योग्य शासक शासन में बैठा हो। आज नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र सशक्त हाथों में है। कथा में सभी ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए कामना की।
बड़नगर रोड स्थित मोहनपुरा में श्री बाबा धाम मंदिर (अर्जी वाले हनुमान-81 फीट) पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंदपुरीजी महाराज पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने कहा कि शादी से पहले होने वाला प्री-वेडिंग में कमरे के काम बाहर क्यों दिखा रहे हो लड़का सीता जैसी पत्नी, लड़की राम जैसा पति चाहती है, पर कोई राम सीता बनने को तैयार नहीं।
श्लड़की राम जैसा तो लड़का सीता जैसी पत्नी चाहता है
उन्होंने कहा कि संस्कारों की शादी राम सीता की शादी है, आज लड़की चाहती है कि मुझे राम जैसा पति मिले, लड़का चाहता है कि मुझे सीता जैसी पत्नी मिले। यह तभी संभव है जब लड़का स्वयं राम जैसी मर्यादाओं का पालन करे। लड़की सीता जैसे संस्कारों का अनुशरण करे। आजकल तो प्री-वेडिंग का जमाना है।
श्मैं ऐसी शादियों के सख्त खिलाफ हूं
मैं ऐसी शादियों के सख्त खिलाफ हूं, मैं तो कहता हूं जितने दिन की प्री वेडिंग उतने ही दिन की शादी। कई शादियों के आज यही हाल हैं, फिर तलाक। ऐसे ऐसे फोटो रिसेप्शन में लगा देते हैं, कमरे के काम बाहर क्यों कर रहे हो। कभी कभी आंख बंद कर के जाना पड़ता है।