BREAKING NEWS
KHABAR : आम आदमी पार्टी नीमच जिला इकाई ने 19 जुलाई को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जागरूकता कार्यक्रम.. <<     NEWS : कौशल विकास का अवसर, आईटीआई गंगरार में.. <<     NEWS : हिंदू युवा वाहिनी के उदयपुर संभाग अध्यक्ष.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : श्री गुरु गौतम सेवा संस्थान के लोकार्पण.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक ने शुरू किया 10.. <<     NEWS : विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर विधिक.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,.. <<     NEWS : पॉलीहाउस अनुदान के नाम पर ठगी से सावधान,.. <<     KHABAR : उज्जैन में हर महीने 2 हजार डॉग बाइट के.. <<     VIDEO NEWS: बारिश का इंतजार खत्म!,मध्य प्रदेश में फिर.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर में डोडाचूरा के साथ तस्कर.. <<     VIDEO NEWS: युवाओं तक जहर पहुंचाने की साजिश.. <<     KHABAR : बमोरी से पिंदोनिया जर्जर रोड के लिए 12.. <<     शाजापुर में बदहाली: कृषि उपज मंडी के पीछे की.. <<     KHABAR : नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 18, 2024, 11:59 am
KHABAR : सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री काश्यप ने किया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, जन औषधि केंद्र में 2000 प्रकार की दवाइयां 50 से 90 प्रतिशत सस्ती मिलेंगी, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मंगलवार को प्रदेश में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रो का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर रतलाम जिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चौतन्य काश्यप द्वारा किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, कलेक्टर राजेश बाथम, विप्लव जैन, भगत सिंह भदौरिया, अपर कलेक्टर आर एस मंडलोई, सीएमएचओ डॉ आनंद चन्देलकर, सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर, आर एम ओ डॉ अभिषेक अरोरा, डॉ अंकित जैन आदि उपस्थित थे।

मंत्री चौतन्य काश्यप ने संबोधन में कहां कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत मिशन को साकार करने दिशा मे महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र पर लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ मिलेंगी। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र मे आमजन को 2000 प्रकार की दवाइयाँ, ब्रांडेड दवाइयों की तुलना मे 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी। साथ ही 300 प्रकार के सर्जिकल उत्पाद मिल सकेंगे, जिससे लोगों के मासिक चिकित्सा खर्च मे कमी आएगी। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का संचालन रेडक्रॉस द्वारा किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE